मां बीवी और दो बेटे में तरका की तक़्सीम कैसे❓

 मां बीवी और दो बेटे में तरका की तक़्सीम कैसे❓


 *فقيــــر محمــــد امتيــــــــاز قمــــر رضـــوى امجــدى

*सवाल،، ज़ैद का इंतक़ाल हो गया उसने अपने पीछे मां बीवी और दो बेटे को छोड़े तरका की तक़्सीम कैसे होगी❓*


*साईल ،،मोहम्मद एजाज़ अलम (दरभंगा)*


*जवाब* ،، *उन के तजहिज़ व तकफीन का खर्च पूरा करने के बाद अगर उन पर कर्ज़ हो तो उस की अदायगी की जाए, और गैरे वारिस के लिए अगर ज़ैद ने वसीयत की हो तिहाई माल से उस से नफीज़ करने के बाद मरहूम का मुकम्मल तरका अडतालीस (४८) हिस्सों में तक़्सीम होगा,*


*📿 जिस में से बेवा को आठवां हिस्सा यानी (६) हिस्से मिलेंगे और छट्टा (६) हिस्सा यानी आठ (८) हिस्से वालिदा को मिलेंगे और बक़िया चौंतिस (३४) हिस्से मरहूम के दोनों बेटों में तक़्सीम होंगे, और वह इस तरह के हर एक बेटे को सतरह सतरह (१७/१७) हिस्सा मिलेंगे,*


*✨ मसलन ،، वरसा में 48000 तक़्सीम करने के हैं, तो बेवा को 6000, वालिदा को 8000, और दोनों बेटों में से हर एक को 17000 / 17000 मिलेंगे*


*🌷والله و رسولہ اعلم باالصواب🌷*


*✍🏻 अज़ क़लम 🌹हज़रत अल्लामा व मौलाना मोहम्मद इम्तियाज़ क़मर रज़वी अमजदी साहब किबला मद्दज़िल आली वन्नूरानी (गिरिडीह झारखंड इंडिया)*


४ जनवरी २०२२ बरोज़ मंगल


*✍🏻 हिंदी ट्रांसलेट 🌹 मोहम्मद रिज़वानुल क़ादरी अशरफी सेमरबारी दुदही कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)*

Comments

Popular posts from this blog

बाप माँ बीवी और दो बेटों में विरासत कैसे तक़्सीम करें ❓

अगर कोई मुसलमान बुत परस्ती करे तो शरीअत का क्या हुक्म है❓