बाप माँ बीवी और दो बेटों में विरासत कैसे तक़्सीम करें ❓
बाप माँ बीवी और दो बेटों में विरासत कैसे तक़्सीम करें ❓
*🌹 सवाल* 👉🏻 *📿 क्या फरमाते हैं उलमा ए दीन व मुफ्तियाने शरअ मतीन इस मसअला में की बाप, माँ, बीवी और दो बेटों में विरासत कैसे तक़्सीम होगी इन में से हर एक को कितना कितना मिलेगा❓*
*💦 साईल* ➡️ *🌹 नूर आलम*
*🌹 जवाब* 👉🏻 *📿 बर तक़दीरे सिदक़ साईल व इंहिसारे वरसा दर मज़कूरें मैयत की तजहिज़ व तकफीन दफन के अखरजात, क़र्ज़ की अदाएगी और वसीयत अगर हो तो एक तिहाई (1/3) से पूरी करने के बाद, कुल मिरास को अडतालीस (48) हिस्सों में तक़्सीम किया जाएगा, बाप को सदस्य यानी छठ्ठा हिस्सा (6/1) यानी आठ (8) हिस्सा, वालिदा को भी सदस यानी छठ्ठा हिस्सा (6/1) यानी आठ हिस्सा मिलेगा*
*✨ चूंकी इरशादे बारी ए तआला है ⤵️*
*📖 وَلِاَبَوَيْهِ لِکُلِّ وَاحِدٍ مِّنْهُمَا السُّدُسُ مِمَّا تَرَکَ اِنْ کَانَ لَهُ وَلَدٌ.*
*👉🏻 और मैयत के मां-बाप को हर एक को उसके तरका से छठ्ठा अगर मैयत के औलाद हो,*
📚 (तर्जुमा कंज़ुल ईमान सूरतुन निसा)
*👉🏻 लिहाज़ा बेवा को कुल माल का आठवां (1/8) हिस्सा मिलेगा*
*💫 मां बाप और बेवा के मुक़र्ररा फर्ज़ हिस्से देने के बाद बाक़ी 26 हिस्से दोनों लड़कों में बतौरे अस्बा तक़्सीम होंगे, और वह इस तरह की हर एक बेटे को 13/13 हिस्से मिलेंगे,*
*🌷والله و رسولہ اعلم باالصواب🌷*
*✍🏻 अज़ क़लम 🌹हज़रत अल्लामा व मौलाना मोहम्मद इम्तियाज़ क़मर रज़वी अमजदी साहब क़िबला मद्दज़िल आली वन्नूरानी (गिरिडीह झारखंड इंडिया)*
04 शाबानुल मुअज़्ज़म 1443 / 8 मार्च 2022 बरोज़ मंगलवार
*🖥️हिंदी ट्रांसलेट 🌹 मोहम्मद रिज़वानुल क़ादरी अशरफी सेमरबारी दुदही कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)*
04 जुलाई 2022 / 04 ज़िल हिज्जा 1443 बरोज़ सोमवार
Comments
Post a Comment