एक जानवर दूसरे जानवर का गोश्त क्यों खाता है❓
*فقيــــر محمــــد امتيــــــــاز قمــــر رضـــوى امجــدى*
सवाल, क्या फरमाते हैं उलमा ए किराम व मुफ्तियाने एज़ाम इस सवाल के बारे में कि जानवर जानवर का गोश्त क्यों खाता है❓*
*साईल,रफीउद्दीन सिम्नानी (संत कबीर नगर)*
*जवाब,, यह निज़ाम क़ुदरत के तेहत है कि एक जानवर दूसरे जानवर का गोश्त खाता है,*
*अल्लाह पाक खालिक़ व मालिक है और तमाम मखलूक़ को अपनी मशीयत के तेहत खुराक भी अता फरमाता है नीज़ हर एक चीज़ को अपने अंदाज़ा से पैदा फरमाई है,*
*✨ इरशाद ए इलाही है ⤵️*
*📖 اناکل شی ٕ بقدر*
*तर्जुमा कंज़ुल इमान 👉🏻 बेशक हम ने हर चीज़ एक अंदाज़ा से पैदा फरमाई*
(अल क़मर,४९)
*नीज़ मज़कूरा बाला आयते करीमा के तेहत साहबे सिरातुल जिनान ने "मुदारक सफा ११९०" (مدارک ،ص، ١١٩٠) के हवाले से यूं वज़ाहत फरमाई, की बेशक हम ने हर चीज़ हिकमत के तक़ाज़े के मुताबिक़ एक अंदाज़े से पैदा फरमाई है,*
(तफसीरे सिरातुल जिनान जिल्द ९ सफा ६१६)
* नीज़ जिल्द १० सफा ६२७ पर है ⤵️*
*📖 الَّذِیْ خَلَقَ فَسَوّٰى*
*तर्जुमा कंज़ुल ईमान जिसने बना कर ठीक किया, यानी अपने उस रब की बाकी बयान करो जिसने हर चीज़ की पैदाइश ऐसी मुनासिब फरमाई जो पैदा करने वाले के इल्म हिकमत पर दलालत करती है,*
*والله و رسولہ اعلم بالصواب*
अज़ क़लम हज़रत अल्लामा व मौलाना मोहम्मद इम्तियाज़ क़मर रज़वी अमजदी साहब किबला मद्दज़िल आली वन्नूरानी (गिरिडीह झारखंड इंडिया)*
https://wa.me/919113471871
२४ दिसंबर २०२१
हिंदी ट्रांसलेट मोहम्मद रिज़वानुल क़ादरी अशरफी सेमरबारी (दुदही कुशीनगर उत्तर प्रदेश)*
Comments
Post a Comment