सरकारी जॉब करने के लिए पैसा लगाना कैसा है❓
सवाल،،क्या फरमाते हैं उलमा ए दीन मुफ्तियान ए शरअ मतीन इस मसअला के बारे में की ज़ैद सरकारी जॉब करना चाहता है और ज़ैद का कहना है कि वहां बगैर पैसा दिए जाब नहीं लग सकती और सरकारी जॉब के लिए बगैर पैसा दिए लगना मुमकिन भी नहीं है तो क्या ज़ैद पैसा देकर जॉब लगा सकता है कुरआन व हदीस की रौशनी में जवाब इनायत फरमाएं❓*
*सliल،،मोहम्मद ताज रज़ा*
*जवाब،، मज़कूरा शख्स यानी ज़ैद अगर सरकारी जॉब के क़ाबिल है और बगैर पैसा दिए जाॅब नहीं मिल सकता है, और हर क़ाबिल शख्स से इतने रुपए लिए जाते हैं, यानी यह रक़म हुकूमत के क़वानीन के मुताबिक़ हो तो, यह रिशवत नहीं,*
*हां अगर अलग से कोई पैसा मांगता हो की यह जॉब पाने के लिए इतना रक़म लगेगा तो यह ज़रूर रिशवत है, और रिशवत लेना देना जायज़ नहीं,*
*✨ हुज़ूर आला हज़रत रज़ि अल्लाहू तआला अन्हू फरमाते हैं कि, हदीस में फरमाया ⤵️*
*📖 الراشی والمرتشی کلا ھما فیالنار*
📚 (کنز العمال الفصل الثالث فی الہدیۃوالرشوۃ مبطوعہ مؤ سسۃ الرسالۃ بیروت ٦/١١٣)
*रिशवत लेने वाला और रिशवत देने वाला दोनों दोज़खी हैं*
📚 (बहवाला फतावा रज़विया जिल्द ६ सफा ५५१/रज़ा फाउंडेशन लाहौर)
*والله و رسولہ اعلم باالصواب*
*अज़ क़लम ،،हज़रत अल्लामा व मौलाना मोहम्मद इम्तियाज़ क़मर रज़वी अमजदी साहब क़िबला मद्दज़िल आली वन्नूरानी (गिरिडीह झारखंड इंडिया)*
४ जनवरी २०२२ बरोज़ मंगल
*हिंदी ट्रांसलेट ،،� मोहम्मद रिज़वानुल क़ादरी अशरफी सेमरबारी दुदही कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)*
१२ रज्जबुल मुरज्जब १४४३ बरोज़ सोमवार
Comments
Post a Comment